घर पर बनी ब्लीच से पाएं चेहरे पे जादू सा निखार, 5 मिनट में हो जाती है तैयार 

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

कई बार हम देखते है की काफी समय तक धुप में रहने की वजह से या फिर चेहरे पर धुल मिट्टी लगने की वजह से हमारा चेहरा भद्दा हो जाता हैं। मानो की चेहरे का निखार बिगड़ जाता हैं। कई बार चेहरे पर निखार नही होने के अन्य और भी कारण होते हैं। जैसे की बढती उम्र के साथ भी निखार और रंग खत्म हो जाता हैं।

ऐसे में हम बाहर की केमिकल युक्त क्रीम या प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। जो की हमारे चेहरे के लिए बिलकुल भी सही नही हैं। लेकिन आप अपने घर पर ही चेहरे के निखार और रंग के लिए ब्लीच बना सकते हैं। जो काफी असरदार और बीना नुकसान हो सकता हैं। ऐसे ही ब्लीच बनाने के तरीका आज हम आपको सिखाने वाले हैं। तो आज की हमारी इस पोस्ट में अंत तक बने रहिये।

अगर आप भी घर पर ही ब्लीच बनाना चाहते हैं। तो नीचे बताये गये तरीके से एक झटके में चेहरे के निखार के लिए ब्लीच बना सकते हैं।

चेहरे पर निखार और रंगत लाने के 3 शानदार घरेलू उपाय

हमने नीचे घर पर ही ब्लीच बनाने के 3 तरीके बताये है। जिसको आजमा कर आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं।

शहद और नींबू से ब्लीच बनाये

  • अगर आप चेहरे पर रंगत और निखार लाना चाहते हैं। तो सबसे पहले एक नींबू और एक चम्मच जितना शहद ले लीजिए।
  • नींबू में एंटी-ओक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो आपके चेहरे पर निखार लाने के लिए आपकी मदद कर सकता हैं।
  • इसके लिए आपको एक चम्मच शहद में 7 से 8 बुंद नींबू का रस मिला लेना हैं। और अच्छे से मिश्रित कर लेना हैं।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर हलके हाथो से लगाना हैं। और 30 मिनट तक ऐसे ही चेहरे पर रहने देना है।
  • 30 मिनट हो जाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लेना हैं। यह उपाय आपको सप्ताह में 3 से 4 बार करना हैं।
  • इस उपाय से आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट दिखेगा और आपके चेहरे पर निखार और रंगत देखने को मिलेगी।

Read Also:मेहंदी में ये चीजें मिलाकर लगाना शुरू करें, पाएं नैचुरल काले और लंबे बाल

आलू रस और टमाटर से ब्लीच बनाये

  • आलू के रस में ऐसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। जो आपके चेहरे पर बनी झाइयां को दूर करने में मदद करता हैं। झाइयां दूर होते ही आपके चेहरे पर निखार आ जाता हैं।
  • ऐसे में आप टमाटर और आलू के रस को उपयोग में ले सकते हैं।
  • इसके लिए आपको एक बाउल में 2-2 चम्मच टमाटर, आलू और खीरे का रस लेना हैं। अब इन तीनो रस को अच्छे से मिश्रित करके अपने चेहरे पर लगा लेना हैं। 15 मिनट ऐसे ही रहने इसके बाद चेहरे को धो ले। इससे आपके चेहरे पर निखार लाने में मदद मिलती हैं।

संतरे के छिलके और दही से ब्लीच बनाये

  • चेहरे पर निखार लाने के लिए संतरे के छिलके और दही भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
  • इसके लिए आपको संतरे के छिलके लेने हैं। और सुखाने के लिए रख देने हैं।
  • जब छिलके सुख जाते हैं। तब इनको पीसकर पाउडर बना लेना हैं।
  • अब 2 चम्मच जितना संतरे के छिलके का पाउडर और आधा कप दही लेना हैं। और अच्छे से मिश्रित करना हैं।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाना हैं। यह उपाय सप्ताह में 4 बार कर सकते हैं। यह उपाय करते ही आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट देखने को मिलेगे। इससे आपके चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा।

चेहरे पर निखार लाने के हमने 3 शानदार तरीके बताये हैं। आप इन तीन तरीको में से किसी भी एक तरीके का आजमा सकते हैं। यह घरेलू उपाय होने की वजह से आपके के लिए केमिकल रहित होगा। और इससे आपके चेहरे पर निखार और रंगत लाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here