लड़की हो या लड़का सभी को अपनी त्वचा की फिक्र जरूर होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे- वैसे ही उन्हें झुरियो की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर हम आपको कोई ऐसा उपाय बताए जो न सिर्फ आपकी झुरियों की समस्या को कम करेगा बल्कि आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म करने में भी आपकी मदद करेगा।
आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से मुख्य तौर पर Best face massage for anti aging के बारे में बताएंगे। अगर आप इस उपाय का इस्तेमाल नियमित रूप से करते है तो आपको बढ़ती हुई उम्र के बावजूद आपके चेहरे पर झूरियो की समस्या दिखाई नही देगी।
झुर्रियों को कम करने का रामबाण उपाय
आपको उपाय में केवल नारियल का तेल और उसमें मिलाने के कुछ और सामान चाहिए। इन्हीं कुछ चीजों की मदद से ही आपकी त्वचा की काफी परेशानी खत्म होने लगेंगी।
चेहरे पर नारियल तेल से मसाज
जैसा कि हमने आपको बताया कि नारियल तेल के इस्तेमाल से आपको झुर्रियों के परेशानी से छुटकारा मिलता है। आपको केवल अपने चेहरे पर वर्जिन कोकोनट ऑयल का उपयोग करना चाहिए। नारियल का तेल आपके स्किन को टाइट साथ ही ब्राइट करने में मदद करता है।
नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाए
कैस्टर ऑयल यानी की अरंडी का तेल भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका इस्तेमाल आप डायरेक्ट अपने चेहरे पर नहीं कर सकते हैं। क्योंकि चेहरे की त्वचा बहुत सेंसटिव होती है। इस मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-रिंकल्स गुण पाए जाते हैं।
नारियल तेल में शहद को मिलाकर इस्तेमाल करें
नारियल में कैस्टर ऑयल के अलावा आप शहर को भी मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। नारियल का तेल और उसमें शहद इन दोनों का कंबीनेशन आपके चेहरे के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शहर के अंदर बहुत से एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। जो कि आपके चेहरे को काफी सारी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। आपके चेहरे को टाइट करता है साथ ही काफी चमक लाता है। जैसे ही आपका चेहरा टाइट होगा यानी कि आपकी झुर्रियों की परेशानी कम होने लगेगी। साथ ही नारियल तेल भी आपकी झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
नारियल तेल का झुरियों कम करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें
- रात में सोने से पहले इन कुछ स्टेप्स को फॉलो करें। तो चलिए जानते हैं ऑयल लगाने के तरीके।
- सबसे पहले आपको अपने चेहरे को थोड़े से गुनगुने पानी से धो ले। ध्यान रहे केवल चेहरे को पानी से धोएं कोई साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल न करें।
- अब आपको बराबर मात्रा में नारियल तेल और कैस्टर तेल दोनों को मिलाना है। उसके बाद उसे अपने फेस पर अप्लाई करना है।
- फिर हल्के हल्के हाथों से आपको अपने चेहरे पर मसाज करना है। केवल कुछ देर के लिए ही मसाज करें। और फिर मसाज दे कर सो जाए।
- सुबह उठे और फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें या फिर किसी कॉटन के कपड़े से पोंछ लें।
नोट: अगर आपको झूरियो की गंभीर समस्या है तो आपको स्किन डॉक्टर के प्रमार्श से ही किसी भी क्रीम या घरेलू उपाय का इस्तेमाल करना चाहिए।