Phone pe से पैसे कैसे कमाए?

0
phone pe se paise kaise kamaye
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

वर्तमान मे पैसा सबकी पहली और अहम जरूरत है।आज के इस आधुनिक युग मे आप घर बैठे ही आसानी से आनलाईन तरीके से पैसा कमा सकते है।ऐसा ही एक तरीका है Phonepe ऐप से पैसा कमाने का।

आज इस आर्टिकल में हम आपको फोन पे ऐप से घर बैठे ही किस तरह से पैसे कमा सकते हैं और इसके लिए आपको क्या करना होगा। इसकी पूरी जानकारी हिन्दी मे देंगे। आप हमारे साथ आर्टिकल के अंत तक बने रहिए

आज लगभग घर के प्रत्येक सदस्य के पास स्मार्टफोन होता है और वो भी इंटरनेट कनेक्शन के साथ और सभी लोग पैसा कमाना चाहते है, तो हमारे पास उपलब्ध साधन का उपयोग करके आसानी से आनलाईन पैसा कमाने का अच्छा तरीका है फोन पे ऐप द्वारा।वैसे तो फोन पे ऐप से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं। पर सबसे पहले फोन पे ऐप क्या है इस बारे में जान ले ताकि पैसा कमाना आसान हो जाए।

फोनपे क्या है?

फोन पे एक मोबाइल वॉलेट(purse) है जो आपको डिजिटल पेमेंट(digital payment) और कैशलेस पेमेंट(cashless payment)की सुविधा प्रदान करवाता है।यह मोबाइल वालेट की सुविधा Yes Bank द्वारा दी जा रही है।फोन पे मोबाइल वालेट का लक्ष्य है आपको आनलाईन तरह से आसान और सुरक्षित पेमेंट की सुविधा प्रदान कराए। फोन पे आपकी सुविधानुसार कई तरह के पेमेंट आप्शन देता है। आप इसका उपयोग एक Wallet के रूप में कर सकते हैं और सीधे अपने Bank Account, Credit Card और Debit Card के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

आइए जानते है फोन पे ऐप डाउनलोड करने के बारे मे:

PhonePe को आप Google Play Store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। Phonepe app install करने के बाद आप अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकते है।वैसे फोन पे ऐप पर पांच भाषाओ (language) के विकल्प उपलब्ध है।

फोन पे ऐप से मिलनेवाली सुविधाए:

  • फोन पे ऐप आपको पेमेंट की बहुत सारी सुविधाए उपलब्ध कराता है।
  • फोन पे ऐप की मदद से आप एक बैंक से दूसरे बैंक मे पैसो का लेनदेन कर सकते है।
  • आप अपने फोन पे वालेट से दूसरे फोन पे उपयोगकर्ता के वालेट मे पैसे ट्रांसफर कर सकते है।
  • फोन पे ऐप में Bank Account से Wallet में Money Transfer नहीं हो सकता है और ना ही Wallet से दोबारा Bank Account में पैसे वापस हो सकते हैं।
  • फोन पे आपको हर ट्रांजेक्शन (लेनदेन)की जानकारी SMS द्वारा देता है।
  • आपका बैंक अकाउंट नंबर जिस मोबाइल नंबर से कनेक्टेड होता है उसी पर सारी जानकारी प्राप्त होती है।और उसी से अकाउंट मैनेज होता है।
  • Money Transfer को आसान बनाने के लिए फोन पे ऐप आपके संपर्क सूत्र की जानकारी भी उपलब्ध कराता है।

फोन पे ऐप का इस्तेमाल कैसे करे:

जब आप अपने बैंक अकाउंट को फोन पे एप के मोबाइल वॉलेट से जोड़ते हैं तब फोन पे ऐप द्वारा एक ओटीपी दिया जाता है। उस ओटीपी को सेंड(send) करने के बाद ही आपका अकाउंट कंफर्म होता है यानी इस्तेमाल के लिए तैयार होता है और आप आगे ट्रांजेक्शन स्टार्ट कर सकते है।

  • आपको सबसे पहले अपने नंबर का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आप अपना नाम लिखें।
  • अब एक- एक पिन नंबर सेट करें।
  • अब नियम और शर्तों पर क्लिक करके सबमिट करें।

इन सभी स्टेप्स को करने के बाद आपका अकाउंट log in हो जाएगा।
इसके बाद आप फोन पे उपयोगकर्ता से तुरंत पैसे मंगा भी सकते हैं और भेज भी सकते हैं। आप ₹1 से लेकर एक लाख रुपए तक की राशि को भेज सकते हैं और मंगा भी सकते हैं। इसके अलावा फोन रिचार्ज, बिल भुगतान आदि कार्य भी किए जा सकते हैं।

फोन पे से पैसे कैसे कमाए:

हमने जाना फोन पर ऐप क्या है, कैसे काम करता है और हम फोन पे ऐप पर कैसे अपना अकाउंट बना सकते हैं। अब हम जानेंगे फोन पे से पैसे कैसे कमाए।

  • फोन पे ऐप से पैसे कमाने के साथ-साथ मोबाइल पर उपलब्ध बहुत सारी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।
    अन्य online payment app के मुक़ाबले इस्तेमाल करने मे यह ऐप बहुत आसान है। 
  • फोन पे ऐप के माध्यम से यदि हम बिजली का बिल भुगतान, टीवी के बिल का भुगतान, रसोई गैस बिल भुगतान,टिकट बुकिंग, शापिंग या कोई भी मनी ट्रांसफर करते हैं तो हमें कुछ रुपए कैशबैक में मिलते हैं। ऐप से बिल भरने पर आप पहले तीन बार में अधिकतम ₹100 का कैशबैक पा सकते हैं।
  • PhonePe App के Offer के अनुसार 300 रुपये या उससे ज्यादा रूपए अपने किसी दोस्त PhonePe उपयोगकर्ता को Send करते है तो आपको 150 रुपये का कैशबैक मिलता है। लेकिन यह कैशबैक एक User को केवल एक बार ही मिलता है।
  • फोन पे ऐप पर बहुत सारे offers चलते रहते है, जिनका इस्तेमाल करके आप बहुत सारा cash back प्राप्त कर सकते है।
  • फोन पे रेफरल से पैसे कमाए: फोन पर ऐप पर रेफर एंड अर्न(Refer And Earn)के माध्यम से आप ₹500 कमा सकते हैं। फोन पे एप का रेफरल कोड आपको अपने दोस्तों के साथ शेयर करना है।आप यह रेफरल कोड व्हाट्सएप, टेलीग्राम या ई-मेल के माध्यम से भेज सकते है। यदि आपका दोस्त आपके द्वारा भेजी गई लिंक को डाउनलोड करके यूपीआई के माध्यम से कोई भी ट्रांजेक्शन करता है तो आपको ₹100 कैशबैक मिलते हैं। इस तरह आप अपने पांच दोस्तों को रेफरल कोड भेजकर ₹500 का कैशबैक कमा सकते हैं।

अगर आप 100 लोगो को अपनी रेफरल link से join करवाते है तो आप 10000 रूपए तक आसनी से कमा सकते है।
यदि वहां ट्रांजैक्शन नहीं करता है तो आप उसको ₹200 भेज दीजिए। वह वापस ₹200 आपको भेज देगा। ऐसा करने पर भी आपको ₹100 का कैशबैक मिल जाएगा।

????ध्यान रखें आप अपना बैंक अकाउंट नंबर,एटीएम डिटेल्स, आधार कार्ड नंबर या ओटीपी किसी के साथ शेयर ना करे।

निष्कर्ष:

दोस्तों यदि आप डिजिटल पेमेंट या कैशलेस पेमेंट करते हैं तो फोन पे ऐप आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगा। इस तरह से पेमेंट या भुगतान करने से आपका समय भी बचेगा और कुछ रुपए आपको कैशबैक भी मिलेंगे और अन्य को रेफर करके आप पैसे भी कमा सकते है। घर बैठे पैसे कमाने का यह एक बहुत ही सुविधाजनक तरीका है।

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल”फोन पे से पैसे कैसे कमाए ” अवश्य पसंद आया होगा और आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों के साथ जरूर शेयर करेंगे।जिससे आप भी पैसे कमा सकते हैं और अपने स्वजनों को भी पैसे कमाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। धन्यवाद!!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here