बहुत सारे लोगों ने गूगल पे का नाम सुना होगा और इस्तेमाल भी करते होंगे। पर संभव है कुछ लोग अभी तक इससे परिचित नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको गूगल पे क्या है? व इसका इस्तेमाल करके कैसे पैसे कमा सकते हैं? की पूरी जानकारी विस्तार में देंगे।
आज भी बहुत सारे लोग घर बैठे ही पेमेंट करना पसंद करते हैं। वह डिजिटल पेमेंट या कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देते है, दे भी क्यों ना। यह एक आसान और सुरक्षित तरीका है पेमेंट करने का। आज UPI (unified payment interface) ट्रांजेक्शन का समय है।
गूगल पे भी एक ऐसा ही तरीका है पेमेंट करने का।गूगल एक multipurpose ऐप है जिससे हम किसी को भी आनलाईन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और अपने बिजली बिल,मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग,टैक्सी सर्विस जैसे Uber,Ola आदि मे भुगतान के लिए उपयोग कर सकते है।काफी समय पहले ही Google, UPI मनी ट्रांसफर के लिए अपने एन्ड्राइड ऐप को लांच कर चुका है।हम मे से बहुत से लोग अपने स्मार्टफोन की मदद से आनलाईन पैसे भेजने के लिए इस ऐप का उपयोग करते है।
गूगल पे से पेमेंट करना आसान और सुरक्षित पेमेंट मोड़ है।इसलिए गूगल पे से पैसा कमाने का तरीका भी हमे मालूम होना चाहिए। आइए जानते है गूगल पे क्या है?
गूगल पे क्या है?(Google Pay kya hai?)
गूगल अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी है।Google Pay के संस्थापक Sujith Narayanan और Sumit Gwalani है। इस App को 11 September 2015 को Launch किया गया था।
Google Pay एक Electronic Payment System है।
गूगल पे को G-pay के नाम से भी जाना जाता है।पहले इसका नाम Google Tez था पर बाद मे इसे बदलकर Google Pay रख दिया।
Google Pay गूगल द्वारा लांच किया गया एक मोबाइल पेमेंट ऐप है।यह भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित UPI पर आधारित है।Google Pay के द्वारा,मोबाइल की मदद से हम किसी को भी पैसे भेज सकते है और प्राप्त कर सकते है।हमे सिर्फ Amount भरना होता है और Pay पर क्लिक करना होता है।गूगल पे के माध्यम से हम न सिर्फ आनलाईन पेमेंट कर सकते है बल्कि हर एक मनी ट्रांसफर के लिए हमे रिवार्ड भी मिलता है।
गूगल पे पर अकाउंट ओपन करे:
गूगल पे की पेमेंट सुविधा हमे तब ही मिलेगी जब गूगल पे पर हमारा अकाउंट होगा।गूगल पे पर अकाउंट खोलने के लिए मुख्य रूप से तीन चीजे होनी चाहिए।
- आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए।
- आपका मोबाइल नंबर आपके अकाउंट नंबर से जुड़ा होना चाहिए।
- आपके पास एटीएम या डेबिट कार्ड होना चाहिए।
आपने गूगल पे पर अकाउंट ओपन कर लिया तो आगे बढ़ते है और जानते है गूगल पे से पैसे कैसे कमाए।
गूगल पे से पैसे कैसे कमाए:
निम्नलिखित कुछ स्टेप्स है जिनका पालन करके हम गूगल पे से पैसे कमा सकते है।
गूगल पे ऐप को इन्स्टाल और वेरीफाई करे:
गूगल पे से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल पे application install करना होगा। आप नीचे दिए गए लिंक से Google App डाउनलोड करके अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते है।
वेरिफिकेशन करे:
अपने फोन में ऐप को इंस्टॉल करने के बाद गूगल पे ऐप खोलें। उसके बाद बैंक खाते के साथ पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।उसके बाद अपने SMS, Contact और Location के लिए Allow करें।
उसके बाद, यह Automatic रूप से आपकी ईमेल आईडी का पता लगा लेगा, Continue पर क्लिक करें।उसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा। OTP डालकर गूगल पे App verify करें।
ध्यान रहे की यह OTP थोडे से समय तक ही वैध(valid) रहता है।
स्क्रीन लाॅक या गूगल पिन कोड का चयन करे:
आपको स्क्रीन लॉक चुनना होगा या आप Google पिन कोड बना सकते हैं। विकल्प का चयन करें और Continue पर क्लिक करें और अपना Google स्क्रीन लॉक या पिन सेट करें।
अब आपका गूगल पेमेंट अकाउंट बन गया है।अब इसमें अपना बैंक खाता लिंक करे ताकि आप आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकें।
अब Add करें अपना Bank Account:
अपने गूगल पे अकाउंट को Bank Account से जोडने(link ) के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- App खोलने के प्रोसेस को पूरा करने के बाद, स्क्रीन के टॉप पर अपने नाम पर टैप करें।
- उसके बाद दूसरे पेज में Add Bank Account पर क्लिक करें।
- दी गई सूची से अपने बैंक का नाम चुनें।
- बैंक का चयन करने के बाद, एक पॉप-अप दिखाई देगा, उसपर Allow पर टैप करें।
- उसके बाद एक और पॉप-अप दिखाई देगा उसपर okay पर क्लिक करें।
- verification के लिए एसएमएस भेजा जाएगा; उसके बाद, आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाएगा।
- वेरिफिकेशन के बाद, एक नया पेज प्रदर्शित किया जाएगा। अब new bank account को लिंक करने के लिए आपको अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के समाप्ति तिथि के साथ अपने एटीएम या डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक दर्ज करने होंगे।
- उसके बाद, एक तीर पर दाएं कोने पर टैप करें। आपके नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- अब आपको अपना ATM PIN डालना होगा और सबसे आखिर में सही चिन्ह पर टैप करना होगा।
- अब आपको अपना UPI पिन सेट करना है।
- आपको एक Text message मिलेगा जिसमें पुष्टि कराई जाएगी कि आपका यूपीआई पिन सेट हो चुका है।
- अब आप अपने खाते का उपयोग कर सकते है।
फिर 1 रूपया भेजकर कैशबैक कमाए:
गूगल पे ऐप डाउनलोड करने के बाद आप अपना पहला मनी ट्रांसफर या बिल का भुगतान करते हैं तो आपको ₹21 कैशबैक मिलते हैं और यदि आप किसी को एक रुपया भेजते हैं तो आपको ₹5 कैशबैक में मिलते हैं। और यह रुपए जल्दी ही आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आप यह प्रोसेस आसानी से कर पाएंगे।
- सबसे पहले ट्रांजेक्शन करने के लिए New payment button पर क्लिक करें।
- New payment पर click करने के बाद, UPI I’d or QR code के option पर click करे और UPI आप्शन का चयन करे।
- अब उस व्यक्ति की UPI ID enter करे, जिसे आप पेमेंट करना चाहते है।
- अब अपनी UPI PIN enter करे और पैसे भेज दें।
- उसके तुरंत बाद आपको ₹21 का Cashback मिल जायेगा।
भुगतान हो जाने के बाद आपको एक मैसेज प्राप्त होगा।
रेफर एंड अर्न (Refer And Earn) से कमाए:
यदि आप गूगल ऐप को प्रमोट करते है और आपके द्वारा शेयर की गई रेफरल लिंक द्वारा कोई भी गूगल पे join करता है तो उस व्यक्ति के पहले ट्रांजेक्शन के साथ आपको Rs.101 का Cashback प्राप्त होगा।रेफरल लिंक से मिलने वाला कैशबैक घटता-बढता रहता है।
1 referral link = 101 रुपये
10 referral link = 1010 रुपये
100 referral link = 10100 रुपये
इस तरह से आप Google Pay App की रेफरल लिंक शेयर करके बहुत अच्छा पैसा कमा सकते है।
इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशो का पालन करें।
- गूगल पे ऐप खोलें और दाहिने तरफ स्थित अपने profile picture icon पर क्लिक करें।
- Invite and earn section में Invite पर क्लिक करें।
आप अपना referral link WhatsApp और Facebook जैसी social media पर भी शेयर करके और Invite करके पैसे कमा सकते हैं।
भुगतान करे और पैसे कमाए:
जब आप किसी को ₹150 या इससे ज्यादा का मनी ट्रांसफर या किसी बिल जैसे बिजली का बिल,मोबाइल रिचार्ज, वाटर (पानी) बिल आदि का भुगतान करते हैं तो आपको स्क्रैच कार्ड मिलता है, जिसमें हजार रूपए तक के रिवार्ड मिल सकते हैं। एक सप्ताह के अंदर अधिकतम पांच स्क्रैच कार्ड ही जीत सकते हैं।
साप्ताहिक रिवार्ड:
अगर आप Google Pay के माध्यम से सप्ताह में एक बार 500 रूपए या उससे अधिक का ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 10000 रूपए जीतने का मौका मिल सकता है। आप लोगों को बता दे Google pay सप्ताह में एक दिन यानी Friday को Lucky Card का चुनाव करता है।
गूगल पे से कितना रूपया भेज सकते है:
आप गूगल पे से एक दिन में कुल 1 लाख रुपये तक भेज सकते हैं।एक बात और आपको ध्यान मे रखनी चाहिए की आप एक दिन में 10 बार से ज्यादा बार गूगल पे का उपयोग नहीं कर सकते। मतलब अगर आप 5 – 5 हज़ार रुपये करके पैसे भेजेंगे तो आप केवल 50 हजार ही एक दिन में भेज पायंगे।
निष्कर्ष:
दोस्तों वर्तमान समय में गूगल पे हमारी एक जरूरत बन गया है। हम घर बैठे ही सुरक्षित और आसान तरीके से पेमेंट करना चाहते हैं जिससे हमारे समय की बचत होती है और आश्चर्य की बात है इस तरह से पेमेंट करने पर हम कमा भी सकते हैं।
उपरोक्त आर्टिकल में “गूगल पे से पैसे कैसे कमाए” इसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी। इस ज्ञानवर्धक जानकारी को आप अपने दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों के बीच व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक आदि के द्वारा जरूर शेयर करें। धन्यवाद!!!
Support